महिलाएं महतारी वंदना योजना का फॉर्म भरने के लिए यह जरूरी दस्तावेज तैयार करके, ग्राम पंचायत कैंप पर जाएं

Mahtari Vandana yojana documents in hindi : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदना योजना शुरू की गई है जिसके फॉर्म 5 फरवरी से भरना शुरू हो गए हैं। महतारी वंदना योजना में पहले ही दिन छत्तीसगढ़ की 1 लाख 81 हजार महिलाओं ने अपना फॉर्म भर दिया है। महिलाओं को अपना महतारी वंदना योजना का फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए mahtari Vandana yojana documents को तैयार करके ही अपने ग्राम पंचायत के कैंप में फॉर्म भरने जाएं।

आप सभी को लेख में mahtari Vandana Yojana documents in hindi की विस्तार पूर्वक जानकारी बताई जाएगी जिससे आपको और कहीं देखना ना पड़े। इसीलिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ते रहें। महतारी वंदना योजना में केवल छत्तीसगढ़ की महिला ही अपना फॉर्म भर सकेंगी। सभी महिलाएं जल्दी से जल्दी अपना फॉर्म भर लें क्योंकि महतारी वंदना योजना के फॉर्म 20 फरवरी 2024 तक ही भरे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – बड़ी खबर, महतारी बंदन योजना का फॉर्म भरना शुरू, आखिरी तारीख, फॉर्म कैसे भरें, सभी जानकारी जाने

महतारी वंदना योजना का फॉर्म भरने के बाद सभी महिलाओं की पात्रता सूची 1 मार्च को जारी की जाएगी इसीलिए mahtari Vandana Yojana documents की जानकारी ध्यान से पढ़ें जिससे आपको फॉर्म में कोई गलती नहीं हो सके और आप सभी महतारी वंदना योजना की पात्रता की लिस्ट में शामिल हो सकें और अपनी महतारी वंदना योजना की पहली किस्त की ₹1000 प्राप्त कर सकें। आप सभी को बता दू कि 8 मार्च को महतारी वंदना योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी।

जिन महिलाओं की आयु 21 वर्ष 1 जनवरी 2024 को पूरी हो गई है वह महतारी वंदना योजना का फॉर्म भर सकेंगी और महिलाओं की अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। जैसा कि आप सभी को पता है महिलाएं छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ की सभी महिलाएं विधवा, तलाकशुदा घर से त्यागी गई महिला, विवाहित सभी अपना महतारी वंदना योजना का फॉर्म भर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें – महतारी वंदना योजना फॉर्म online apply, Pdf डाउनलोड, सभी दस्तावेज एवं पात्रता जाने

Mahtari Vandana Yojana documents in hindi, ध्यान से पढ़ें, कोई डॉक्यूमेंट छूट न जाए

  • सभी महिलाओं का स्वयं का सत्यापित( अपने साइन किए हुए ) पासपोर्ट साइज के दो फोटो होने चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • अपना या अपने पति का पैन कार्ड( यदि हो तो)
  • विवाह प्रमाण पत्र यदि हो तो नहीं तो ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
  • यदि महिला विधवा है तो उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • यदि महिला का घर से त्याग किया गया है तो ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा 10 एवं 12वीं की मार्कशीट, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, (इनमें से कोई एक होना चाहिए बस )
  • बैंक पासबुक बहुत जरूरी
  • स्व घोषणा पत्र होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – महतारी वंदना योजना का फॉर्म PDF यहां से डाउनलोड करें, अपना फार्म भरे

निष्कर्ष-

आप सभी ने इसलिए के माध्यम से महतारी वंदना योजना के mahtari Vandana Yojana documents in Hindi की विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। आप सभी को बता दूं ऊपर महतारी वंदना योजना का व्हाट्सएप ग्रुप दिया गया है उसे ज्वॉइन करें।

जो भी महिलाएं अपना फार्म भरने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर जाने से पहले अपने सभी दस्तावेज एक बार जरूर चेक कर ले और उन्हें तैयार करके ही जाएं।

इसे भी पढ़ें –छत्तीसगढ़ की महिलाएं महतारी वंदना योजना का मोबाइल एप यहां से डाउनलोड करें

महतारी वंदना योजना डॉक्यूमेंट से संबंधित सभी प्रश्न उत्तर

प्रश्न- महतारी फॉर्म के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

उत्तर- महतारी वंदना योजना में फॉर्म भरने के लिए जो भी डॉक्यूमेंट चाहिए थे सभी की विस्तार पूर्वक जानकारी आपके ऊपर लेख में दी गई है।

प्रश्न- महतारी वंदन योजना 2024 हितग्राही पंजीयन फॉर्म कहां से डाउनलोड करें?

उत्तर- महतारी वंदना योजना 2024 हितग्राही पंजीयन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

इसे भी पढ़ें – महतारी वंदना योजना स्व घोषणा पत्र ( Mahtari vandana yojana swaghoshna patra pdf डाउनलोड करें

Leave a Comment