छत्तीसगढ़ के किसानो को 12 मार्च को धान का बोनस, खाते में आएगी इतनी राशि, मुख्यमंत्री जी ने किया ऐलान

Dhan Bonus Amount 2024 : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बहुत अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के श्री विष्णु देव साईं जी द्वारा हाल ही में जयपुर जिले के पर्साबहार विकासखंड में अंतर्गत आने वाले ग्राम तम्मा मुंडा में गिरी गोवर्धन धाम द्वारा निर्मित सार्वजनिक संस्कृत मंडप अखिल भारतीय महाकुल समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुरू किया।

मुख्यमंत्री जी ने यहां पर चलने वाले श्री कृष्णा अखंड पाठ का शुभारंभ किया और पूरे परिसर में रुद्राक्ष के पौधों का भी रोपण किया। यहां पर बहुत ही ज्यादा संख्या में लोग आए हुए थे जिनको मुख्यमंत्री जी ने संबोधित किया और किसानों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की जिसके जानने के बाद किसान बहुत ही खुश होने वाले हैं।

इसे भी पढ़े – महतारी वंदना योजना में 5000 रूपये जीतने का मौका, स्लोगन कंपटीशन हुआ शुरू, 5 मार्च आखिरी तारीख

किसानों को जल्द मिलेगा धान का बोनस

मुख्यमंत्री जी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 12 मार्च को किसानों को धान की बोनस राशि जो लगभग 13000 करोड रुपए बनने वाली है वह छत्तीसगढ़ के सभी किसानों को मिल जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी किसानों से 1 नवंबर से लेकर 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी थी। सरकार ने किसानों से वादा किया था कि वह 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदेंगे। लेकिन किसानों के बैंक अकाउंट में 2183 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से ही पैसा प्राप्त हुआ था।

इसके बाद किसानों में बहुत ही ज्यादा चिंता हो गई थी कि ऐसा कैसे हो गया। प्रति क्विंटल लगभग 917 रुपए की राशि कम प्राप्त हुई थी। अब मुख्यमंत्री जी ने घोषणा कर दी है कि जो प्रति क्विंटल 917 रुपए अंतर राशि थी। वह 12 मार्च को किसानों के अकाउंट में भेज दी जाएगी। यह पूरा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ द्वारा चलाई जा रही कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किया जा रहा है। किसानों के बैंक अकाउंट में जल्द ही यह है राशि क्रेडिट हो जाएगी।

इसे भी पढ़े – 11771 महतारी वंदना योजना के फॉर्म रिजेक्ट, गलत दस्ताबेज, इस तरह करें अपना नाम

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी लिंक कोर्ट

प्रधानमंत्री जी ने पत्थलगांव के अंदर एक लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की भी घोषणा कर दी है। गिरी गोवर्धन पर्वत की सम सीसी मार्ग निर्माण के लिए इन्होंने 32 लाख रुपए सेंक्शन की, फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप बनाने के लिए 10 लाख रुपए सेंक्शन की, शिव मंदिर से कसक टोली के लिए 12 लाख रुपए की घोषणा कर दी गई। मुख्यमंत्री जो द्वारा इस प्रकार की घोषणाएं करने की वजह से छत्तीसगढ़ के नागरिक बहुत ही खुश नजर आए हैं।

फिलहाल इस समय छत्तीसगढ़ के अंदर सबसे ज्यादा चर्चा महतारी वंदन योजना को लेकर हो रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 की राशि मिलेगी। इस योजना के माध्यम से 8 मार्च 2024 से योजना की पहली किस्त मिलना शुरू हो जाएगी।

इसे भी पढ़े – महतारी वंदना योजना पात्र अपात्र सूची, आवेदन करने वाली सभी पात्र महिलाओं की फाइनल लिस्ट आज होगी जारी

निष्कर्ष-

छत्तीसगढ़ के सभी किसान भाइयों को उनकी धान की फसल का बोनस 12 तारीख को जारी कर दिया जाएगा। सभी किसान भाइयों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

Leave a Comment