बड़ी खबर, महतारी वंदना योजना का घर-घर सर्वे शुरू, कहीं छूट न जाए जरूरतमंद महिला, सभी ग्राम पंचायत में लगा कैंप

cg mahtari Vandana Yojana online form : महतारी वंदना योजना का छत्तीसगढ़ में महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए फॉर्म भरना शुरू हो चुका है। जिलों में गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी हर गांव में सर्वे करके जरूरतमंद महिला का महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरवा रहे हैं। महतारी वंदना योजना के फॉर्म भरने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाए गए हैं।

जैसा कि आप सभी महिलाओं को पता है की महतारी वंदना योजना के फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी आधार कार्ड,बैंक खाता,पासबुक आदि होना चाहिए। मेरी चर्बी के दौरान किसी लाभार्थी के पास कागजात उपलब्ध नहीं है तो उसे महिला के कागजात बनवाकर महतारी वंदना योजना का फॉर्म भरा जा रहा है। महतारी वंदना योजना का फॉर्म भरने के लिए महिला को छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए और जिन महिलाओं की आयु 21 वर्ष पूरी हो गई है वह सभी पात्र है।

इसे भी पढ़ें – 40 लाख 22 हजार महिलाओं ने अब तक महतारी वंदना योजना का फॉर्म भरा, 20 फरवरी तक कितनी हो जाएगी महिलाओं की संख्या

महतारी मतना योजना के ₹1000 महिलाओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दिए जाएंगे। महतारी वंदना योजना का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 फरवरी की है। और 21 फरवरी को सभी महिलाओं की सूची जारी की जाएगी जिन महिलाओं के फॉर्म रिजेक्ट होंगे वह अपनी आपत्ती 21 फरवरी से 25 फरवरी तक दर्ज कर सकेंगी। उसके बाद आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी तक किया जाएगा। फिर 1 मार्च 2024 को योजना को लागू किया जाएगा। 5 मार्च को सभी महिलाओं के स्वीकृति डाउनलोड करवाएं जाएंगे। एवं 8 मार्च 2024 को महतारी वंदना योजना की पहली किस्त जारी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदना योजना की पहली किस्त इस दिन होगी जारी

Leave a Comment